• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
जिले की 7 वर्षीय मीमांसा साहू ने पुणे में आयोजित नेशनल कूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 मई 2026,  01:08 PM IST
  • 191
जिले की 7 वर्षीय मीमांसा साहू ने पुणे में आयोजित नेशनल कूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

दुर्ग। दुर्ग जिले की मात्र 7 वर्षीय मीमांसा साहू ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस मिलिट्री स्कूल, फूलगांव पुणे महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मीमांसा 3 साल की उम्र से कूडो सीख रही है। पिछले वर्ष सूरत में हुई नेशनल चैंपियनशिप में मीमांसा ने एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीता था। इस बार पुणे में गोल्ड जीतकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। मीमांसा की यह उपलब्धि उनकी उम्र के अन्य बच्चों के लिए भी अत्यंत प्रेरणादायक है।
मीमांसा की इस उपलब्धि में उनके ट्रेनर राजा कौशल एवं लिलिमा मैम का विशेष योगदान रहा है। परिजनों ने मीमांसा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। मीमांसा नारायणा ई-टेक्नो स्कूल बोरसी दुर्ग में कक्षा 2 की छात्रा है

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter