• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
रोनाल्डो और मेसी की सैलरी में दो गुना अंतर, FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन की प्राइज मनी से भी ज्यादा एम्बाप्पे समेत 7 खिलाड़ियों की कमाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 जून 2026,  10:24 AM IST
  • 140
रोनाल्डो और मेसी की सैलरी में दो गुना अंतर, FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन की प्राइज मनी से भी ज्यादा एम्बाप्पे समेत 7 खिलाड़ियों की कमाई

फुटबॉल के महासंग्राम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक से बढ़कर एक टीमों के बीच जंग जारी है। इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 871 मिलियन यूएस डॉलर है। जबकि विजेता टीम को करीब 50 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी मिलेगी, लेकिन इससे ज्यादा कई स्टार खिलाड़ियों की पूरे सीजन की कमाई है। अगर इस फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करें तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।

Forbes द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार रोनाल्डो और मेसी की कमाई में दो गुना से ज्यादा का अंतर है। जबकि किलियन एम्बाप्पे की कमाई इस सीजन फीफा वर्ल्ड कप में चैंपियन टीम को मिलने वाली प्राइज मनी से भी ज्यादा है। अगर सीजन के टॉप 10 सबसे महंगे फुटबॉलर्स की बात करें तो रोनाल्डो, मेसी और एम्बाप्पे के अलावा यमाल, सादियो माने समेत कई धाकड़ खिलाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। एम्बाप्पे समेत 7 खिलाड़ियों की कुल कमाई चैंपियन टीम की प्राइज मनी से भी ज्यादा है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी

10. हैरी केन (इंग्लैंड)– 41 मिलियन USD

इंग्लैंड के टॉप स्कोरर केन इस फीफा वर्ल्ड कप के 10वें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनकी कुल कमाई 41 मिलियन यूएस डॉलर है। इसमें से 29 मिलियन उनको अपने क्लब और इंग्लैंड फुटबॉल टीम के लिए खेलने पर मिलते हैं। जबकि 12 मिलियन उनको ऑफ द फील्ड ब्रॉडकास्टर्स, वेंचर्स और एंडॉर्समेंट से मिलते हैं।

9. लामिन यमाल (स्पेन)– 43 मिलियन USD

स्पेन के स्टार फुटबॉलर लामिन यमाल को 33 मिलियन यूएस डॉलर उनको क्लब और राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने पर मिलते हैं। जबकि 10 मिलियन यूएस डॉलर यमाल को एंडॉर्समेंट और ऑफ फील्ड ड्यूटी के लिए मिलते हैं। वह एक फेमस कोल्ड ड्रिंक ब्रॉन्ड के लिए वर्ल्ड कप कैम्पेन भी चला रहे हैं।

8. जूड बेलिंगहैम (इंग्लैंड)- 44 मिलियन USD

जूड बेलिंगहैम स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं और वह इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा हैं। वह मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप के 8वें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनको 29 मिलियन यूएस डॉलर करीब ऑन फील्ड ड्यूटी के लिए मिलते हैं और बाकी के 15 मिलियन यूएस डॉलर वह ऑफ फील्ड एंडॉर्समेंट वगैरह से कमाते हैं।

7. सादियो माने (सेनेगल)- 54 मिलियन USD

सेनेगल के स्टार खिलाड़ी सादियो माने भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। वह सातवें स्थान पर हैं और उनकी कुल कमाई है 54 मिलियन यूएस डॉलर। फोर्ब्स के मुताबिक उन्हें सऊदी अरब के क्लब अल-नसर के लिए और राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने पर कुल 50 मिलियन यूएस डॉलर मिलते हैं। जबकि उनकी ऑफ फील्ड कमाई सिर्फ 4 मिलियन यूएस डॉलर ही है।

6. मोहम्मद सालाह (मिस्त्र)- 55 मिलियन USD

मिस्त्र के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह भी इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। उनकी कुल कमाई 55 मिलियन यूएस डॉलर आंकी गई है। 2025-26 के सीजन में उन्हें लीवरपूर ने 35 मिलियन यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इसके अलावा वह मिस्त्र की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं और ऑफ फील्ड ड्यूटी वगैरह मिलाकर उनकी इसके अलावा इनकम 20 मिलियन यूएसडी की है।

5. विनीसियस जूनियर (ब्राजील)- 60 मिलियन USD

रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले ब्राजील के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर को 40 मिलियन यूएस डॉलर क्लब के लिए खेलने पर मिलते हैं। इसके अलावा वह ब्राजील के स्टार खिलाड़ी हैं। साथ ही ऑफ फील्ड कमाई जोड़ते हुए उनकी कुल इनकम 60 मिलियन यूएस डॉलर आंकी गई है। मोरोक्को के खिलाफ मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में उन्होंने ब्राजील के लिए उपयोगी गोल पहले मैच में ही किया था।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter