• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग नगर निगम की अनूठी पहल: एक ही छत के नीचे आधार अपडेट से लेकर जनसेवा की सभी सुविधाएं
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 जून 2026,  02:01 PM IST
  • 454
महापौर अलका बाघमार की पहल पर शुरू की गई इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। निगम प्रशासन का दावा है कि इस व्यवस्था से लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हुई है।

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग

दुर्ग नगर पालिक निगम द्वारा आम नागरिकों को बेहतर, सरल एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम कार्यालय परिसर में लोक सेवा केंद्र, सेवा सेतु केंद्र एवं आधार सेवा केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इस पहल के तहत नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

नगर निगम कार्यालय में भवन निर्माण अनुज्ञा, व्यापार लाइसेंस, नामांतरण (संपत्ति), जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन सहित अनेक सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही आधार कार्ड अपडेट एवं संबंधित सेवाएं भी नागरिकों को आसानी से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार स्थापित इस केंद्र में प्रत्येक सेवा के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं समय-सीमा की स्पष्ट जानकारी भी प्रदर्शित की गई है, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

महापौर अलका बाघमार की पहल पर शुरू की गई इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। निगम प्रशासन का दावा है कि इस व्यवस्था से लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हुई है।Image after paragraph

नगर निगम परिसर में लगाए गए सूचना बोर्डों पर विभिन्न सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित समय-सीमा का उल्लेख किया गया है। भवन अनुज्ञा एवं व्यापार लाइसेंस के लिए 30 दिन, नामांतरण के लिए 7 दिन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 7 से 15 दिन तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए 60 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है।Image after paragraph

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निगम की यह पहल जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं मिलने से लोगों को राहत मिल रही है और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता भी बढ़ी है।Image after paragraph

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी परेशानी के समय पर सेवाएं उपलब्ध हों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

Image after paragraph
RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter