• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बिलासपुर और भी
शादी का झांसा देकर युवती का तीन साल तक किया शोषण, पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जुलाई 2026,  02:31 PM IST
  • 358
शादी का झांसा देकर युवती का तीन साल तक किया शोषण, पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल

बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ करीब तीन वर्षों तक कथित रूप से शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस आरक्षक सुमंत मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पहले तखतपुर थाने में पदस्थ था और वर्तमान में लाइन अटैच बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में युवती ने बताया कि वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान आरक्षक सुमंत मिरी से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी लगातार तीन वर्षों तक उसका शोषण करता रहा।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी का तबादला बिलासपुर होने के बाद भी वह शादी का आश्वासन देकर उससे मिलता रहा। बाद में जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने दूरी बनानी शुरू कर दी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि उसने अपनी वैवाहिक स्थिति युवती से छिपाकर रखी और इसी आधार पर उसे धोखे में रखा।

धोखे का पता चलने के बाद पीड़िता ने तखतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter