• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 जुलाई 2026,  03:43 PM IST
  • 223
महापौर अलका बाघमार ने कहा— जनसंख्या नियंत्रण के लिए जनजागरूकता, शिक्षा और परिवार नियोजन को बढ़ावा देना जरूरी

दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी, पोस्टर, भाषण एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़ती जनसंख्या से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ने वाले प्रभावों पर अपने विचार साझा किए।Image after paragraph

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनजागरूकता, शिक्षा और परिवार नियोजन को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। 

Image after paragraph

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी ने की, जबकि जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जिला नोडल अधिकारी (मातृत्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. अर्चना चौहान एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महाविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 'जनसंख्या संतुलन, स्वस्थ परिवार–सुरक्षित भविष्य' और संसाधनों के संतुलित उपयोग जैसे विषयों पर आकर्षक संदेश प्रस्तुत किए। भाषण एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से भी विद्यार्थियों ने जनसंख्या नियंत्रण और जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर पोस्टर, भाषण एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मीना मान, श्रीमती शोभिका गजपाल, डॉ. अमरीश त्रिपाठी, तरुणा साहू, डॉ. सीमा पंजवानी सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





Get Newspresso, our morning newsletter