• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
66 यूनिट रक्तदान से जीवन बचाने का संकल्प, आजाद नवयुवक मंडल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 जुलाई 2026,  08:32 PM IST
  • 582
66 यूनिट रक्तदान से जीवन बचाने का संकल्प, आजाद नवयुवक मंडल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

दुर्ग। आजाद नवयुवक मंडल दुर्गा उत्सव समिति एवं आजाद नवयुवक गणेश उत्सव समिति, पचरीपारा दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को जिला चिकित्सालय दुर्ग में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 66 यूनिट रक्तदान किया, जिसे जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक में सुरक्षित संग्रहित किया गया।

Image after paragraph

रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिंज, ब्लड बैंक प्रभारी अधिकारी डॉ. संतराम चुरेंद्र, चिकित्सा अधिकारी डॉ. लीयमान चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर सती गुप्ता, तरूणा रावत एवं हिमांशु चंद्राकर उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचा सकता है। समिति द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter