• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
छत्तीसगढ़ में 5 IAS अधिकारियों के तबादले, नए पदस्थापना आदेश जारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2026,  02:30 PM IST
  • 592
छत्तीसगढ़ में 5 IAS अधिकारियों के तबादले, नए पदस्थापना आदेश जारी

रायपुर,  छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के पांच अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 7 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

शासन के आदेश के अनुसार अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। प्रशिक्षण पूर्ण कर 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के पश्चात अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

ये अधिकारी होंगे नई जिम्मेदारी पर

श्री फडतर अनिकेत अशोक, भा.प्र.से. (2020)

वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, जशपुर

नवीन पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर

श्री अरविंद कुमार टी., भा.प्र.से. (2024)

वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, बिलासपुर

नवीन पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बालोदाबाजार, जिला-बालोदाबाजार-भाटापारा

श्री अक्षय दोशी, भा.प्र.से. (2024)

वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, रायगढ़

नवीन पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगांव

श्री क्षितिज गुरुभेले, भा.प्र.से. (2024)

वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, कोरबा

नवीन पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला-रायगढ़

श्री विपिन दुबे, भा.प्र.से. (2024)

वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, बस्तर

नवीन पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला-कोरबा

शासन ने आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार जारी किया है। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजत कुमार के डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज हैं।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter